Debate: Voting to be mandatory - Yes or No
मतदान अनिवार्य होना चाहिए - हाँ या ना ?
- लोकतंत्र का अर्थ है 'जनता का शासन'| नागरिकों द्वारा चुने गए प्रतिनिधी शासन व्यवस्था चलाते है। वे किसी छोटे समूह का नहीं बल्कि पूरी जनता का प्रतिनिधित्व करते है।
- अगर लोग मतदान नहीं करेंगे तो सारी जनता का सही मायनों में प्रतिनिधित्व नहीं होगा। ऐसी शासन व्यवस्था को जनता का राज्य कहना मुश्किल होगा।
- मतदान हमारा नागरिक कर्तव्य है। हम जैसे कानून का पालन करते है, अपनी आमदनी पर कर भरते है ,उसी तरह से मतदान करना भी कानूनन जरूरी होना चाहिए। इससे हमारी जवाबदेही बनी रहेगी।
- जब हम मतदान अनिवार्य करेंगे तो देश के नेता "वोट बँक " जैसी राजनीती नहीं कर पायेंगे। किसी एक छोटे समुदाय को लुभाने के बजाये पुरे देश के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
- लोगों की राजनितिक समझ बढ़ेगी और समाज जागरूक होगा। हमें उम्मीदवारों के बारे में जानकारी लेनी होगी। अभ्यास करना होगा। परख करनी होगी।
- अगर उम्मीद्वार सही नहीं है तो आज भी हमारे देश में NOTA मतलब 'इन में से कोई भी नहीं ' यह चुनने का विकल्प है।
- हमारे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में आओ हम सब यह संकल्प करते है - मतदान अनिवार्य है।
और मतदान बिना चुनाव तो व्यर्थ है।
जनता की आवाज का सम्मान,
यही है लोकतंत्र का अभिमान!
महत्वपूर्ण है ये कार्य,
मतदान करना है अनिवार्य!
जय हिंद!
Comments
Post a Comment