Hindi Diwas
हिंदी दिवस
हमारे भारत देश में हर साल 14 सितम्बर को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया जाता है | यह दिवस उस दिन को चिन्हित करता है जब भारत के संविधान सभा ने 14 सितम्बर , 1949 को हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था |
हमारी हिंदी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर है | हिंदी भाषा के संगोपन एवं विकास के लिए यह दिवस समर्पित है | यह दिवस भारत के विशाल समाज और विविधता पूर्ण लोगों को एकजुट करता है |
हमारे विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हमने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमने कई दिनों तक तयारी की | इसका आयोजन और दिग्दर्शन हमारे शिक्षिकाओं ने किया था |
कार्यक्रम में एक नाटक, नृत्य और गाने थे | मैंने नृत्य में भाग लिया था | इसके लिए हमने एक विशिष्ट प्रकार का पहनाव भी किया था | गाना भी बहुत हलका - फुलका और तालों से भरा था | मुझे तो कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास में ही बहुत मजा आता था |
यह कार्यक्रम देखने के लिए हमारे विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और मुख्याध्यापिका भी आए थे | इस कार्यक्रम में हमने भारत के विविध भाषाओं को समझाने एवं हिंदी भाषा को सबसे जोड़ने का प्रयास किया था | मुझे लगता है कि हम उसमे सफल हुए |
-किमया चिटणीस (6F)
Comments
Post a Comment